‘EVM हटाओ, बैलेट पेपर लाओ’, खरगे ने साधा BJP-RSS पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा सरकारों को ‘चोरी से बनी’ बताया और आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में जहां भी भाजपा की सरकार है, वह चोरी से बनी हुई है।

उन्होंने आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से होने चाहिए। उन्होंने कहा कि ईवीएम हटाओ बैलट पेपर लाओ।

रविवार को पटना में बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 149वीं जयंती पर आयोजित समारोह में खरगे ने मंच से आरएसएस और भाजपा पर भी हमला बोला।

उन्होंने चुनाव प्रक्रिया और ईवीएम को लेकर सवाल उठाए तथा बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की। कांग्रेस लगातार भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है।

खरगे के इस बयान से समारोह में भाजपा और आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस के राजनीतिक तेवर सामने आए। श्रीबाबू की जयंती के बहाने कांग्रेस ने अपने राजनीतिक संदेश को धार देने की कोशिश की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: