IAS तुकाराम मुंढे का कड़ा एक्शन

‘न झुके, न बिके… ऐसे अफसर को 100 सलाम!’: IAS तुकाराम मुंढे के कड़े फैसलों ने जीता जनता का दिल

मुंबई: अपनी बेबाक कार्यशैली, ईमानदारी और जनहित के फैसलों के लिए पहचाने जाने वाले महाराष्ट्र कैडर के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी (IAS Officer) तुकाराम मुंढे इन दिनों अपने ताबड़तोड़ एक्शन्स को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के बीच उनके साहसी कदमों की जमकर तारीफ हो रही है। लोग उनकी ईमानदारी और निडरता को सलाम करते हुए उन्हें एक आदर्श प्रशासनिक अधिकारी मान रहे हैं।

मिलावटखोरों और दिग्गजों पर कसा शिकंजा महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त के रूप में तुकाराम मुंढे ने पद संभालते ही राज्यभर में कानून-व्यवस्था और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। घटिया खाद-सामग्रियों की बिक्री पर रोक, सुटे (खुले) खाद्य तेल के विक्रय पर प्रतिबंध और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने जैसे फैसलों से उन्होंने प्रशासनिक कसावट ला दी है। इतना ही नहीं, सरोगेट विज्ञापनों और खाद्य मानकों की अनदेखी के मामले में उन्होंने बॉलीवुड के बड़े कलाकारों तक को नोटिस जारी करने में कोई संकोच नहीं किया।

जनता के हीरो और सिस्टम के लिए नजीर अपने करियर में कई बार तबादलों का सामना करने के बावजूद तुकाराम मुंढे ने अपने असूलों से कभी समझौता नहीं किया। ‘न झुकना, न बिकना’ की इसी निष्ठा के कारण आम नागरिक उन्हें जन-नायक के रूप में देख रहे हैं। प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय स्तर पर खाद्य सुरक्षा कानूनों को सख्त बनाने की उनकी पहलों ने यह साबित कर दिया है कि एक जिम्मेदार अधिकारी समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: