FDA का छापा, 7 लाख की दवाएं जब्त

महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई: नागपुर में दिव्य फार्मेसी पर छापा, ₹7.26 लाख की दवाएं जब्त

नागपुर/मुंबई: महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने भ्रामक विज्ञापनों और स्वास्थ्य से जुड़े झूठे दावों के खिलाफ अपना सख्त रुख जारी रखा है। एफडीए की टीम ने नागपुर के कटोल रोड स्थित ‘दिव्य फार्मेसी’ के ठिकाने पर औचक छापेमारी करते हुए ₹7.26 लाख मूल्य की दवाएं जब्त की हैं। इस अचानक हुई कार्रवाई से भ्रामक दावे करने वाले दवा विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।

भ्रामक विज्ञापनों और ‘गारंटीड क्योर’ के दावों पर शिकंजा यह कार्रवाई औषधि एवं चमत्कारिक उपचार (आपत्तिजनक विज्ञापन) अधिनियम के तहत की गई है। एफडीए अधिकारियों के अनुसार, संबंधित संस्थान द्वारा बीमारियों के शत-प्रतिशत और ‘गारंटीड क्योर’ (Guaranteed Cure) के झूठे दावे कर दवाएं बेची जा रही थीं। कानूनन स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे भ्रामक विज्ञापन और झूठे इलाज का आश्वासन देना पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है।

आयुक्त तुकाराम मुंढे के निर्देश पर हुई कार्रवाई महाराष्ट्र एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के सख्त निर्देशों पर शुरू किए गए राज्यव्यापी अभियान के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी गई है। छापेमारी के दौरान जब्त की गई दवाओं के नमूने (Samples) लेबोरेटरी जांच के लिए भेज दिए गए हैं। एफडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लैब टेस्ट की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के तहत आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: