**रोटरी क्लब की तीज मीटिंग में श्रेया बनीं ‘तीज क्वीन’**

मुरादाबाद: रोटरी क्लब की तीज मीटिंग में श्रेया जैन बनीं ‘तीज क्वीन’

मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद सिटी स्टार्स की अगस्त माह की स्पेशल तीज मीटिंग 16 अगस्त 2026 को एमडीए स्थित कुंदन रेस्टोरेंट में धूमधाम से संपन्न हुई। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्य अपनी पत्नियों के साथ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीतू किशोर ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई। मीटिंग का कुशल और रोचक संचालन आयुषी अग्रवाल और रूही रस्तोगी ने किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और तीज क्वीन प्रतियोगिता

मीटिंग के दौरान आर्ची गर्ग, आयुषी रायजादा और दामिनी अग्रवाल ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच श्रेया जैन को ‘तीज क्वीन’ का पुरस्कार देकर विजेता घोषित किया गया।

9,500 पौधारोपण का लक्ष्य हासिल

समारोह के दौरान क्लब ने अपनी उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पायल गौर द्वारा दिए गए 10,000 पौधों के रोपण लक्ष्य के मुकाबले क्लब अब तक 9,500 पौधों का सफल पौधारोपण कर चुका है।

कार्यक्रम का समापन भारती अग्रवाल द्वारा व्यक्त किए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान अध्यक्ष भरत अग्रवाल, सचिव क्षितिज रस्तोगी, कोषाध्यक्ष मानिक रस्तोगी सहित कई रोटेरियन मौजूद रहे।


गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: