महिला TTE की बदसलूकी! आर्मी जवान से बोलीं- ‘ये तुम्हारा बॉर्डर नहीं है, ये ट्रेन है!’

महिला TTE की बदसलूकी! आर्मी जवान से बोलीं- ‘ये तुम्हारा बॉर्डर नहीं है, ये ट्रेन है!’
एक आर्मी जवान जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सफर कर रहा था। रास्ते में अपने दोस्त से मिलने के लिए वह कुछ देर स्लीपर कोच में आकर बैठ गया। तभी महिला TTE वहां पहुंचीं और जवान से टिकट मांगने लगीं। जवान ने अपना जनरल टिकट दिखाते हुए बताया कि वह जनरल कोच का यात्री है और सिर्फ दोस्त से मिलने यहां आया है।
उसने वापस जनरल कोच में जाने की बात भी कही, लेकिन महिला TTE टिकट बनवाने और पेनल्टी देने की जिद करने लगीं। उन्होंने ट्रेन से उतरवाने की धमकी भी दी।
इसी दौरान महिला TTE ने जवान से कहा, “ये तुम्हारा बॉर्डर नहीं है कि यहां गेम खेलोगे, ये ट्रेन है।” इस बात पर जवान भी नाराज हो गया। आसपास बैठे यात्री भी महिला TTE के व्यवहार का विरोध करने लगे और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहने लगे कि किसी भी यात्री से इस तरह बात नहीं की जा सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: