**बरेली: हरियाली तीज पर महिलाओं की धूम**
बरेली: धूमधाम से मना हरियाली तीज महोत्सव
बरेली। हरियाली तीज के पावन अवसर पर नीतू गोस्वामी एडवोकेट द्वारा शहर के तारा पैलेस में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक हरे परिधानों में पहुंचकर जमकर मस्ती की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बरेली नगर निगम की उपसभापति श्रीमती पूनम राठौर ने शिरकत की। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
प्रतियोगिताओं और गीतों से भरा समां
महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा पहनकर प्रतियोगिताओं में भाग लिया। मनोरंजन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही महिलाओं को नारी शक्ति, गिरिजा देवी, नारायणी और तेजस्विनी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया। कार्यक्रम में आयोजित ‘गोलगप्पे प्रतियोगिता’ और ‘पारंपरिक वेशभूषा स्पर्धा’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
उपसभापति ने बढ़ाया उत्साह
मुख्य अतिथि उपसभापति पूनम राठौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति को सहेजने और महिलाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं। आयोजक नीतू गोस्वामी एडवोकेट ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गरिमा, शालिनी, दीप्ति सक्सेना एडवोकेट, नेहा, बबीता सिंह, कुमकुम मिश्रा, गरिमा आर्य, पूर्वी, आरती, गीता गोस्वामी और मिथिलेश सहित लगभग 200 महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)
(एडिटर (Allrights Magazine)

पटना मेट्रो का 2 जुलाई को लोकार्पण!
