रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी के प्रयासों की सराहना की
रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi
जी के प्रयासों की सराहना हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना भारत की विदेश नीति का आधार रही है।
भारत ने सदैव संवाद और आपसी सम्मान के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान में रचनात्मक भूमिका निभाने का प्रयास किया है। अपने राष्ट्रीय हितों के साथ विश्व कल्याण की भावना को साथ लेकर भारत वैश्विक विमर्श में अपनी बात दृढ़ता से रख रहा है। यह नया भारत है, जिसकी आवाज़ दुनिया सुनती भी है और सम्मान भी देती है।
