आदित्य रॉय कपूर सहित कई सितारों के साथ संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती,
आमिर खान सहित इन सितारों के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, कॉल डिटेल रिकॉर्ड से जानकारी आई सामने
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती के दो फोन, शौविक और इंद्रजीत के एक एक फोन को अपने कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही जांच में रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड की जानकारी सामने आई है।
रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड से पता चलता है कि वो बॉलीवुड की कई हस्तियों के संपर्क में थीं। रिया के कॉल डिटेल रिकॉर्ड के अनुसार आमिर खान से उनकी बात हुई थी। रिया ने आमिर खान को एक बार फोन किया था जबकि आमिर ने उन्हें तीन मैसेज भेजे थे।
रिया चक्रवर्ती के कॉल रिकॉर्ड के अनुसार उन्होंने ‘आशिकी 2’ फेम अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को 16 बार फोन किए थे जबकि आदित्य रॉय कपूर ने उन्हें सात बार कॉल किया। रिया ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को 30 बार फोन किया जबकि उनकी ओर से 14 बार फोन आया था।
रिया ने श्रद्धा कपूर से भी बात की। रिया ने तीन बार श्रद्धा कपूर को फोन किया वहीं श्रद्धा ने दो बार फोन किया। ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ फेम अभिनेता सनी सिंह को रिया ने सात बार फोन किया जबकि उन्होंने चार बार फोन किया। रिया ने राणा दग्गुबाती से भी बात की थी। रिया ने राणा को सात बार कॉल किया जबकि उनकी ओर से चार बार कॉल आया था। सुशांत के तबीयत खराब रहने के बाद से रिया लगातार महेश भट्ट के संपर्क में थी। रिया ने महेश भट्ट को नौ बार फोन किया। महेश भट्ट की तरफ से सात बार फोन आया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के मामले में दायर रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान सभी पक्षों ने अपनी दलील रखी। सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती के वकील से सीबीआई जांच करवाने को लेकर अहम सवाल किए, जिस पर अभिनेत्री के वकील श्याम दीवान बचते हुए नजर आए। श्याम दीवान ने कोर्ट से कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं। सीबीआई जांच के बारे में कोर्ट में कुछ कहना नहीं चाहते। कोर्ट ने इस मसले पर बिहार सरकार से भी जवाब मांगा है।