नीतू जोशी को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार

नीतू जोशी को मिला राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार
नीतू जोशी की प्रेरक पहल को मिला राष्ट्रीय गौरव
मुंबई (अनिल बेदाग): पर्यावरण की रक्षा और समाज के जरूरतमंद वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प जब कर्म में बदलता है, तो बदलाव की नई कहानी लिखी जाती है। सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी ने अपनी इसी प्रतिबद्धता से एक नई मिसाल पेश की है। पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और ग्रामीण विकास में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
राजस्थान के जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में कल्पतरु संस्था ने यह सम्मान प्रदान किया। विष्णु लाम्बा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में जयपुर कलेक्टर संदेश नायक ने पद्मश्री जगदीश पारेख और पद्मश्री सुंदरम वर्मा की उपस्थिति में नीतू जोशी को सम्मानित किया।
वर्ष 2022 में स्थापित MIAM चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से नीतू जोशी पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण और ग्रामीण विकास के लिए काम कर रही हैं। ट्रस्ट द्वारा महाराष्ट्र के गड़चिरोली जिले में लगभग पांच लाख पौधों का रोपण उल्लेखनीय पहल है। इसके साथ ही आदिवासी महिलाओं को विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
मनोरंजन जगत में दो दशक से अधिक समय बिताने के बाद सामाजिक सेवा को समर्पित नीतू जोशी के लिए यह सम्मान नई प्रेरणा है। उनका मानना है कि परिवार के संस्कार, सहयोग और समाज का विश्वास ही सेवा की असली ताकत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: