PIB : लोकसभा अध्यक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री जी.एम.सी. बालयोगी को श्रद्धांजलि अर्पित की

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्री जी.एम.सी. बालयोगी की जयंती के अवसर पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति श्री हरिवंश, संसद सदस्य, पूर्व सांसद तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी श्री बालयोगी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

लोकसभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह तथा राज्य सभा के महासचिव श्री पी.सी. मोदी ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में श्री बालयोगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री जी.एम.सी. बालयोगी बारहवीं लोकसभा के अध्यक्ष रहे तथा तेरहवीं लोकसभा में भी पुनः लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

श्री बालयोगी का चित्र श्री हिम चटर्जी द्वारा बनाया गया था। यह चित्र संविधान सदन की बाहरी लॉबी में स्थापित है। तत्कालीन राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने 10 फरवरी, 2014 को इस चित्र का अनावरण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: