महिला दिवस पर सृजन वैलफेयर ने किया विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहराने वाली नारी शक्ति का सम्मान।

बरेली । सृजन वैलफेयर सोसायटी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना कर मां सरस्वती का स्मरण किया गया।

अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने जानकारी दी कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी और डॉ विनोद पागरानी हैं। मोनिका शर्मा ने अपने मनमोहक नृत्य से सभी का मन मोह लिया।कवि उपमेंद्र सक्सेना ने अपने काव्य पाठ से समां बांध दिया। अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने कहा कि आज की नारी चाहे तो क्या नहीं कर सकती। मां दुर्गा,रानी लक्ष्मीबाई, सानिया मिर्जा, सानिया नेहवाल, गीता फोगट,विंगेश फोगट, मिथाली राज जैसी नारी शक्ति की लंबी फेहरिस्त है। महिला दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें और अपने निर्णय स्वयं लें। सम्मानित होने वाली महिलाओं में डाॅक्टर कंवल मेहरा, मोनिका शर्मा,माया सक्सेना,राखी सागर और रूपाली गुप्ता और दीप्ति सक्सेना रहीं। ये सभी अपने क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही हैं। इनको सम्मानित कर आज हमें बहुत ही खुशी हो रही है। इस अवसर पर डॉ विनोद पागरानी और डॉ प्रमेंद्र माहेश्वरी ने दीक्षा सक्सेना और शिखा सक्सेना का उनके द्वारा समाज के लिए उत्कृष्ट कार्यों के नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया। शिखा सक्सेना ने कहा कि आज के दिन मिलने वाले पुरुस्कार की खुशी शब्दों में नहीं बताई जा सकती है। इस सम्मान के लिए दीक्षा सक्सेना और शिखा सक्सेना ने डाॅक्टर विनोद पागरानी और प्रमेंद्र माहेश्वरी को बहुत धन्यवाद दिया। नारी शक्ति सम्मान समारोह में उपाध्यक्ष चित्रा जौहरी, मीनाक्षी टंडन, शिवानी सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, एकता सक्सेना, राजीव सक्सेना, सतीश मम्मा, अश्वनी ओबराय,राकेश सक्सेना, उपमेंद्र सक्सेना आदि सोसाइटी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

 

आंवला (बरेली) से गौरव खंडूजा/रागिब खान  की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: