नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन!
नवरात्रि की पवित्र षष्ठी पर मां कात्यायनी के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन! मेरी कामना है कि उनकी अनुकंपा से हर किसी के जीवन में असीम शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।
या देवी सर्वभूतेषु माँ कात्यायनी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
नवरात्रि की पावन षष्ठी तिथि और माँ कात्यायनी के अलौकिक पर्व की आपको एवं आपके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!
माँ कात्यायनी अपने भक्तों को अभय, शक्ति, संयम और असीम ऊर्जा प्रदान करती हैं। उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति, साहस और सकारात्मकता का सदैव संचार होता रहे, यही हमारी मंगल कामना है।
जय माता दी! 🙏
