Mumbai : देहरादून की वादियों में गूंजेगा प्यार और डर का संगम: “लव ऐंड घोस्ट” का धमाकेदार आगाज़

देहरादून की वादियों में गूंजेगा प्यार और डर का संगम: “लव ऐंड घोस्ट” का धमाकेदार आगाज़
देहरादून की वादियों में “लव ऐंड घोस्ट” का रहस्यमयी सफर
देहरादून में बसी “लव ऐंड घोस्ट” की अनोखी कहानी
मुंबई (अनिल बेदाग) : उत्तराखंड के खूबसूरत शहर देहरादून की हसीन वादियों, घने जंगलों और रहस्यमयी पहाड़ी माहौल के बीच बुनी गई फिल्म “लव ऐंड घोस्ट” सिर्फ एक हॉरर कहानी नहीं, बल्कि प्यार, सस्पेंस और अलौकिक शक्तियों का दिलचस्प संगम बनकर उभर रही है।
प्राकृतिक सुंदरता और डरावने सन्नाटे के इस अनोखे मेल ने फिल्म को एक अलग ही विजुअल और इमोशनल अपील दी है, जो दर्शकों को पहली झलक में ही अपनी ओर खींच लेती है।
मुंबई के इंपा थिएटर में लॉन्च हुए इसके ट्रेलर ने साफ कर दिया है कि निर्देशक श्रीपती मिश्रा ने इस फिल्म के जरिए पारंपरिक हॉरर शैली में एक नया ट्विस्ट देने की कोशिश की है। वहीं प्रोड्यूसर गौरव मिश्रा के विज़न और मजबूत प्रोडक्शन ने इसे और भव्य बनाया है।
ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सुनील पाल ने फिल्म की टीम की सराहना करते हुए इसे एक फ्रेश और दिलचस्प प्रयास बताया। फिल्म में अजीत पंडित, मधुलग्ना दास, उर्मिला शर्मा, एहसान खान, मोहित पांडे, कौशल शर्मा और कुलदीप असवल जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों में जान डालने के लिए कठिन परिस्थितियों में शूटिंग की है।
कभी पहाड़ों की ऊँचाइयों पर, तो कभी पानी के अंदर। इपी शिव नारायण रावत, चंद्रमोहन पांडेय, संगीतकार केशव आनंद, गीतकार वर्षा सक्सेना, लाइन प्रोड्यूसर संजय मैथानी, डीओपी उमेश चंद राय, एक्शन डायरेक्टर इरफान खान की टीम ने फिल्म को एक अलग ही रूप दिया है।
निर्देशक श्रीपती मिश्रा ने कहा कि हमने हॉरर कहानियो से इंस्पायर होकर ये फिल्म बनाई है।  मैं अपनी फिल्म मे अच्छी लोकेशन को बहुत महत्व देता हूँ इसलिए हमने देहरादून की वादियों मे इसे फ़िल्माया।
देहरादून की वादियों को सिर्फ लोकेशन नहीं, बल्कि कहानी का अहम हिस्सा बनाते हुए “लव ऐंड घोस्ट” एक ऐसी सिनेमाई यात्रा का वादा करती है, जहां हर मोड़ पर प्यार और डर दोनों साथ-साथ चलेंगे।
मुंबई से अनिल बेदाग की रिपोर्ट
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: