SHO की कुर्सी पर विधायक, बगल में बैठे ACP और थाना प्रभारी! दिल्ली पुलिस के प्रोटोकॉल पर उठे सवाल
SHO की कुर्सी पर विधायक, बगल में बैठे ACP और थाना प्रभारी! दिल्ली पुलिस के प्रोटोकॉल पर उठे सवाल
दिल्ली: राजधानी दिल्ली के थाना मधु विहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रोटोकॉल को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
तस्वीर में बीजेपी विधायक रवि नेगी SHO की आधिकारिक कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि ACP और थाना प्रभारी उनके बगल में बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। ये पूरा मामला थाना मधु विहार में चल रहे जनसंवाद के दौरान हुआ ।
अब सवाल यह है कि जिस कुर्सी पर बैठकर SHO कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी निभाते हैं, उस कुर्सी पर किसी राजनीतिक जनप्रतिनिधि का बैठना क्या उचित है? आखिर पुलिस विभाग के अपने नियम और मर्यादाएं क्या हैं?
क्या किसी जनप्रतिनिधि के सामने पुलिस अधिकारियों की पदगत गरिमा और विभागीय प्रोटोकॉल को नजरअंदाज किया जा सकता है जनता के मन में सवाल है कि अगर पुलिस थाने में ही पद और प्रोटोकॉल की मर्यादा स्पष्ट नहीं दिखाई देगी,
तो आम नागरिक पुलिस प्रशासन से निष्पक्षता और जवाबदेही की उम्मीद कैसे करेगा दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इस तस्वीर पर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट करना चाहिए कि क्या SHO की आधिकारिक कुर्सी पर किसी विधायक का बैठना विभागीय प्रोटोकॉल के अनुरूप है



