धीरेंद्र हत्याकांड में 50 हजार का इनामी अरेस्ट
लखनऊ के चर्चित धीरेंद्र प्रताप सिंह अपहरण-हत्याकांड में STF का बड़ा एक्शन: 50 हजार का इनामी अभियुक्त जय किशन अरेस्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लखनऊ में घटित सनसनीखेज धीरेंद्र प्रताप सिंह अपहरण एवं हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त जय किशन शर्मा को सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इससे पहले हत्या की साजिश रचने और शामिल दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
सेक्टर 10 चौराहे के पास से हुई गिरफ्तारी एसटीएफ के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को उन्नाव निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार अभियुक्तों पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में गठित एसटीएफ टीम ने 6 सितंबर 2026 को शाम करीब 7:09 बजे सटीक सूचना के आधार पर सेक्टर 10 चौराहे के पास से अभियुक्त जय किशन को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
-
नाम: जय किशन शर्मा उर्फ जय किशन।
-
पता: पटेल नगर, आइसक्रीम फैक्ट्री के पास, नीलमथा, थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ (मूल निवासी: ग्राम डेहवा, थाना जैदपुर, बाराबंकी)।
बरामदगी:
-
01 पीली धातु की अंगूठी (मृतक की)।
-
₹7,300 नगद एवं 01 मोबाइल फोन।
मकान-प्लाट के लालच में रची गई थी हत्या की साजिश पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जय किशन ने पुलिस के सामने हत्याकांड से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं:
-
एक महीने पहले बनी थी योजना: जय किशन के मुताबिक, उसके बड़े भाई रवि किशन शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर करीब एक महीने पहले धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या की पूरी योजना बनाई थी।
-
प्लाट और मकान का लालच: संपत्ति और पैसों के लालच में जय किशन और उसकी भाभी पूजा भी इस खौफनाक साजिश में शामिल हो गए थे।
-
शूटर के साथ मिलकर वारदात: 29 अगस्त को अभियुक्त ने अपने भाई और शूटर के साथ मिलकर धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से जय किशन और उसकी भाभी ने मृतक का मोबाइल फोन चलती ट्रेन में फेंक दिया था।
सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 596/2026) के तहत गिरफ्तार अभियुक्त को बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

