लखनऊ : 10 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार
10 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर गिरफ्तार

बस्ती।पुलिस अधीक्षक बस्ती हेमराज मीना के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण मे क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कलवारी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी व प्रभारी स्वाट टीम राजकुमार पाण्डेय मय टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर आज दिनांक 13-08.2020 को टाण्डा पुल वहद ग्राम धोबहट थाना क्षेत्र कलवारी से अभियुक्त राजेश सोनकर पुत्र मोहन सोनकर ग्राम उचवा मोहल्ला थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती को 10 किलोग्राम अवैध गांजा (अनुमानित कीमत 1,50000 रूपया) के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के ऊपर थाना कलवारी पर मु0अ0सं0 152/2020 धारा 8/20NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
पुछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त मादक पदार्थ जनपद अम्बेडकर नगर के इल्तिफ़ात गंज से खरीदकर ले आतें हैं और ग्राहको के मांग पर महँगे दामों पर जनपद फैजाबाद, गोण्डा, बस्ती आदि जनपदो में मादक पदार्थ (गांजा) थोक व फुटकर मे बेचा जाता है।यही हमारा मुख्य व्यवसाय है। गिरफ्तार अभियुक्त गांजा तस्करी का अभ्यस्त/आदतन अपराधी हैं पूर्व में भी गांजा तस्करी में कई बार जेल जा चूका हैं जिसकें विरूद्ध जनपद गोण्डा व बस्ती में अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कलवारी बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी,प्रभारी स्वाट टीम उ0नि0 राजकुमार पाण्डेय,उ0नि0 ओम प्रकाश मिश्रा थाना कलवारी जनपद बस्ती, का0 मनोज राय, का0 मनिन्द्र प्रताप चन्द,का0 रमेश गुप्ता,का0 देवेन्द्र निषाद,का0 अभिषेक तिवारी ,का0 रवि शंकर शाह, स्वाट टीम जनपद बस्ती,का0 अविनाश गौड़,का0 अनिल यादव, थाना कलवारी जनपद बस्ती
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ