जन्माष्टमी: CM योगी ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सीएम योगी की देशवासियों को शुभकामनाएं: कहा- ‘भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों में निहित है नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा’
लखनऊ/बरेली: पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके अमर संदेशों को याद करते हुए मानवता के लिए उनके महत्व को रेखांकित किया।
‘नि:स्वार्थ कर्म ही मानवता का मार्गदर्शन’ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य संदेशों और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों में नि:स्वार्थ कर्म की अद्भुत प्रेरणा समाहित है। यही निष्काम कर्मयोग का संदेश युगों-युगों से पूरी मानवता का निरंतर मार्गदर्शन करता आया है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति हमारी अगाध भक्ति और समर्पण को व्यक्त करने का एक पवित्र अवसर है।
सकारात्मक ऊर्जा और शक्ति के संचार की कामना मुख्यमंत्री ने कामना करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उपासना को समर्पित यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह, सुख-समृद्धि और शक्ति का संचार करे। राज्य भर में जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास, भक्ति भाव और सांस्कृतिक भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazine)

- संकट की ढाल IAF: राम मंदिर ट्रस्ट को मिले पहले CEO!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति जल्द
