जमुई सांसद: 24 घंटे बिजली के निर्देश
जमुई सांसद अरुण कुमार भारती ने की बिजली आपूर्ति की समीक्षा, भीषण गर्मी में 24 घंटे निर्बाध बिजली के निर्देश
शेखपुरा: माननीय सांसद, जमुई श्री अरुण कुमार भारती की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी को देखते हुए जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना और आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना था।
‘ट्रांसफार्मर तुरंत बदलें, ट्रिपिंग-लो वोल्टेज दूर करें’
सांसद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जहां भी ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिले, उसे यथाशीघ्र बदला जाए ताकि ग्रामीणों को अंधेरे में न रहना पड़े। भीषण गर्मी को देखते हुए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की शिकायतों को प्राथमिकता पर दूर करने का आदेश दिया।
‘मनमाने बिल’ पर लगेंगे विशेष कैंप
अरियरी प्रखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों में ‘मनमाने बिल’ की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए सांसद ने सुधार के लिए विशेष कैंप लगाने और डोर-टू-डोर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
नए सब स्टेशन पर चर्चा:
बैठक में नए पावर सब स्टेशन के निर्माण, तारों को बदलने और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए अलग फीडर तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिला परिषद अध्यक्षा ने निम्मी में विद्युत सब स्टेशन बनाने का अनुरोध किया।
‘जनता की समस्या पहली प्राथमिकता’:
सांसद श्री अरुण कुमार भारती ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों का सम्मान और आम जनता की शिकायतों का समय पर निपटारा बिजली विभाग की जिम्मेदारी है।
विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी ने भी विद्युत व्यवस्था में सुधार के सभी आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि गर्मी में बिजली व्यवस्था के समाधान के लिए हर संभव कार्रवाई की जाए।
बैठक की शुरुआत में सम्मान:
बैठक की शुरुआत में माननीय सांसद, माननीय विधायक शेखपुरा, सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को जल जीवन हरियाली के प्रतीक के रूप में पौधा एवं विष्णुधाम की मूर्ति भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में विधायक शेखपुरा श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला परिषद अध्यक्षा, अपर समाहर्ता एवं उप विकास आयुक्त, विद्युत अधीक्षण अभियंता (जमुई), कार्यपालक अभियंता (शेखपुरा) एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।
रिपोर्ट: उमेश कुमार,शेखपुरा(बिहार)
- गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
- सीनियर एडिटर(Allrights Magazin)

