IYC का बरेली में पुतला दहन और प्रदर्शन

युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का संकल्प

बरेली, 28 सितंबर 2026।
उत्तर प्रदेश पश्चिम युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज बरेली के ग्रीन हवेली में प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी 26 जिलों से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक श्री कुणाल चौधरी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के युवाओं के सामने सबसे बड़ी जिम्मेदारी लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी लगातार देश के सामने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों से जुड़े सवाल मजबूती से उठा रहे हैं। कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोच्च है और चुनाव प्रक्रिया पर प्रत्येक नागरिक का विश्वास कायम रहना आवश्यक है।

श्री कुणाल चौधरी ने कहा कि युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती, संविधान की रक्षा और मतदाता के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक संघर्ष को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े उठाए गए सवालों पर संतोषजनक जवाब मिलने तक कांग्रेस अपना लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति यह दर्शाती है कि नौजवान लोकतंत्र और संविधान से जुड़े सवालों को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी जी द्वारा उठाए जा रहे लोकतांत्रिक मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि यह समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के एकजुट होकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए खड़े होने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के मताधिकार और निष्पक्ष चुनाव की मांग को लेकर हर लोकतांत्रिक मंच पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

कार्यक्रम में बरेली के अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद महेश पंडित ने किया।

बैठक समाप्त होने के पश्चात बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग एवं कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे “वोट चोरी” के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नारे लगाते हुए गांधी प्रतिमा स्थल तक पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया तथा मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट केवल एक मत नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसलिए चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची की शुचिता और प्रत्येक मतदाता के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आवश्यकता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष शयान खान, अफसार खान, जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर राम जी अवस्थी, अंसार अब्बासी, अकबर, हम्मतम, हसन, दानिश, शैफी, मुरादाबाद जिला अध्यक्ष, बिजनौर जिला अध्यक्ष गौतम सेरोदिया, ताबिश हसन, संदीप, पीलीभीत जिला अध्यक्ष, नवाब मुजाहिद हसन खान, पूर्व पार्षद महेश पंडित, चौधरी असलम मियां, मोनू पांडे एवं वैभव गंगवार सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में युवा कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार, लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए संघर्ष और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का स्पष्ट संदेश दिया।

“दिन में मकान, रात में OYO/HOTEL”: लक्ष्मी नगर में अवैध होटलों का काला खेल; MCD और पुलिस खामोश!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: