“दिन में मकान, रात में OYO/HOTEL”: लक्ष्मी नगर में अवैध होटलों का काला खेल; MCD और पुलिस खामोश!

“लक्ष्मी नगर में OYO और अवैध होटलों का काला खेल: दिन में गायब, रात में तैनात होते हैं बोर्ड; MCD और दिल्ली पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल”

पूर्वी दिल्ली (लक्ष्मी नगर): दिल्ली में मालवीय नगर होटल खुलासे और रेखा गुप्ता सरकार द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियानों के बावजूद, पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में अवैध होटल संचालकों के हौसले बुलंद हैं। एमसीडी (MCD) और दिल्ली पुलिस की नाक के नीचे से OYO / HOTEL और अनधिकृत गेस्ट हाउस/होटल धड़ल्ले से अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं।

कार्रवाई के डर से इन होटलों का अनोखा ‘गोरखधंधा’ सामने आया है (दिन के उजाले में होटलों के साइनबोर्ड गायब कर दिए जाते हैं, और शाम ढलते ही ये बोर्ड वापस लगा दिए जाते हैं) स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि क्या MCD और पुलिस प्रशासन इस अवैध खेल से अंजान है या जानबूझकर आंखें मूंदे बैठा है?

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे ये अवैध होटल

दिल्ली नगर निगम (MCD), दिल्ली पुलिस (लाइसेंसिंग विभाग) और दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुसार किसी भी होटल या गेस्ट हाउस के संचालन के लिए निम्नलिखित मानक अनिवार्य हैं:

  1. MCD ट्रेड व हेल्थ लाइसेंस: व्यवसाय संचालन के लिए वैध नगर निगम लाइसेंस।

  2. दिल्ली पुलिस लाइसेंसिंग एनओसी: सुरक्षा जांच के बाद प्राप्त पुलिस अनापत्ति प्रमाण पत्र।

  3. फायर एनओसी (Fire Safety NOC): आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग का स्वीकृत प्रमाणपत्र।

  4. स्थानिक / रिहायशी मानदंड: रिहायशी इलाकों में बिना अनुमति और अवैध पार्किंग/सुरक्षा के होटल संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध।

  5. टूरिज्म लाइसेंस / पंजीकरण: पर्यटन विभाग से वैध पंजीकरण, जो होटल की आधिकारिक पहचान और सुरक्षा की गारंटी देता है।
  6. फूड लाइसेंस FSSAI : होटल में रुकने वाले मेहमानों को परोसी जाने वाली खाद्य-सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य खाद्य लाइसेंस।

वास्तविकता: लक्ष्मी नगर के कमर्शियल और घने आवासीय इलाकों में चल रहे अधिकांश OYO & HOTEL इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। बिना फायर एनओसी और बिना वैध पुलिस सत्यापन के कपल और शॉर्ट-स्टे बुकिंग के नाम पर सुरक्षा को ताक पर रखा जा रहा है।

लक्ष्मी नगर के प्रमुख होटल, जहां नियमों के उल्लंघन का आरोप

उपलब्ध प्रमाणों और विज़िटिंग कार्ड्स के अनुसार, क्षेत्र में सक्रिय प्रमुख होटलों के नाम और पते निम्नलिखित हैं:

  • Hotel Victory Grand: B-12, सुभाष चौक, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092
  • Four Seasons Inn: H.No. G-52A, मेट्रो पिलर नं. 42 के पास, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092 (वालिया नर्सिंग होम के पास)

  • Solitaire Hotel: E-32, जवाहर पार्क, विकास मार्ग, मेट्रो पिलर नं. 37 के सामने, दिल्ली-110092

  • Hotel Twamev: G-69, नियर लक्ष्मी नगर मार्केट, वालिया नर्सिंग होम के पास, दिल्ली-110092

  • Anvit Residency: E-32, जवाहर पार्क, लक्ष्मी नगर, ईस्ट दिल्ली-110092 (Already Seized By MCD)

  • JPS Residency: E-54, विकास मार्ग, मेट्रो पिलर नं. 44, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092

  • Hotel Good Living: G-70, G-ब्लॉक, विजय चौक के पास, पिलर नं. 39, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092

  • Hotel Green Palace: R-36, विकास मार्ग, शकरपुर, दिल्ली-110092 (हीरा स्वीट्स के सामने, मेट्रो पिलर नं. 46-47)

प्रशासनिक मिलीभगत या अंधापन?

दिन में बोर्ड हटाना और रात में होटल चालू कर देना, स्पष्ट रूप से कार्रवाई से बचने की साजिश है। क्षेत्रीय निवासियों का सवाल है कि जब आम जनता को यह खेल साफ दिखाई दे रहा है, तो फिर MCD के बीट इंस्पेक्टर और स्थानीय पुलिस स्टेशन की नजरों से यह कैसे छिपा है? क्या इस अवैध धंधे को संरक्षण प्राप्त है या फिर हफ्ता वसूली के चलते इस सुरक्षा जोखिम को नजरअंदाज किया जा रहा है?

‘ऑल राइट्स मैगजीन’ दिल्ली के उपराज्यपाल (LG), MCD कमिश्नर और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांग करती है कि लक्ष्मी नगर क्षेत्र के इन सभी होटलों के लाइसेंस व फायर सेफ्टी की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अवैध रूप से चल रहे प्रतिष्ठानों को तुरंत सील किया जाए।

ज्ञानेश के खिलाफ IYC का प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: