दिशा सालियान मामले में वकील नीलेश ओझा ने सीबीआई को चिट्ठी सौंपकर सुरक्षा की मांग की है।
दिशा सालियान मामले में वकील नीलेश ओझा ने सीबीआई को चिट्ठी सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सतीश सालियान, नीलेश ओझा, समीर वानखेड़े और आशुतोष पाठक के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी गई है।
ओझा ने दावा किया कि मामले से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामग्री सीबीआई को दी जा चुकी है। उन्होंने सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की। बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश के बाद दिशा सालियान मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है।
