भारतीय युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद हैं पॉप, हिप हॉप म्युजिक             

भारतीय युवाओं को सबसे ज्यादा पसंद हैं पॉप, हिप हॉप म्युजिक 

अरिजित सिंह, तुलसी कुमार और नेहा कक्कड़ सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय कलाकार

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ने भारत में म्युजिक इंडस्ट्री को पूरी तरह से बदल दिया है। स्मार्टफोन की बढ़ती पैठ और डिजिटल के प्रति बढ़ती स्वीकारोक्ति से और अधिक विकास की उम्मीद की जा रही है। नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और पुणे डेली स्ट्रीम्स में टॉप 5 शहर थे जबकि पटना, लखनऊ, नोएडा और फरीदाबाद जैसे शहर भी टॉप 10 में शामिल हुए। यह बताता है कि डिजिटल म्युजिक स्ट्रीमिंग टियर -2 बाजारों में अधिक से अधिक लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

जियोसावन द्वारा पहचाने गए सबसे सकारात्मक रुझानों में देश में गैर-बॉलीवुड म्युजिक की बढ़ती लोकप्रियता शामिल थी, जहां क्षेत्रीय भाषा के म्युजिक ने टॉप स्ट्रीम गीतों में 20% का योगदान दिया। सभी शैलियों में स्वतंत्र कलाकारों द्वारा बनाए गए गाने भी बड़ी मात्रा में सुने गए। इसकी वजह है- प्रशंसकों के विविध समुदाय भारतीय कलाकारों से जुड़ रहे हैं और उनके बनाए संगीत को पसंद कर रहे हैं।

हिंदी के बाद पंजाबी यूजर्स के बीच सबसे लोकप्रिय भाषा थी, जिसमें म्युजिक स्ट्रीमिंग में 290% साल-दर साल वृद्धि दर्ज की और जनवरी से सितंबर 2019 के बीच 2.09 बिलियन स्ट्रीमिंग दर्ज की गईं। तेलुगु और तमिल संगीत ने बराबरी से वृद्धि दर्ज की, जो क्रमशः 380% और 272% है। जियोसावन ने कन्नड़ म्युजिक सुनने वालों में सबसे तेज वृद्धि देखी, जिसमें 593% की वृद्धि हुई। 2018 में समान समयसीमा की तुलना में, बांग्ला संगीत में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई (826%)। अरिजित सिंह, अनुपम रॉय और श्रेया घोषाल जैसे कलाकार जियोसावन के स्ट्रीमिंग चार्ट पर शीर्ष स्ट्रीम किए गए कलाकारों में से थे।

I.K Kapoor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: