IND vs SL : भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराया एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई

एशिया कप के सुपर-4 राउंड में भारतीय टीम ने अपने दूसरे मैच श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है। अब भारत का मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

हालांकि, इससे पहले टीम इंडिया को बांग्लादेश से एक मैच खेलना है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए और इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रन पर सिमट गई।

भारत ने श्रीलंका को हराया

भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई।

भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।

फाइनल में भारत का सामना श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के विजेता से होने की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द होने पर समीकरण बदल सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश की टीम फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है और भारतीय टीम की जगह फाइनल में पक्की हो चुकी है।
172 रन के स्कोर पर ही श्रीलंका का नौवां विकेट गिरा है। दुष्मंता चमीरा दो गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब टीम इंडिया जीत से एक विकेट दूर है।
171 रन के स्कोर पर श्रीलंका का आठवां विकेट गिरा है। महीष तीक्ष्णा 14 गेंद में दो रन बनाकर आउट हो चुके हैं। हार्दिक पांड्या ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। अब दुनिथ वेलालगे और कसून रजिता क्रीज पर हैं। 41 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 172/8 है।
162 रन के स्कोर पर श्रीलंका का सातवां विकेट गिरा है। धनंजय डे सिल्वा 66 गेंद में पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। अब टीम इंडिया इस मैच में वापसी कर सकती है। श्रीलंका के लिए कोई भी प्रमुख बल्लेबाज क्रीज पर नहीं है। पुछल्ले बल्लेबाजों के लिए 50 रन बना पाना आसान नहीं होगा।
छह विकेट के नुकसान पर श्रीलंका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। दुनिथ वेलालगे और धनंजय डे सिल्वा के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंकाई टीम मैच में वापस आ गई है। अभ भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ रहा है। टीम इंडिया को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी।
99 रन के स्कोर पर श्रीलंका का छठा विकेट गिरा है। दूसन शनाका 13 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। रवींद्र जडेजा ने उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डे सिल्वा के साथ दुनिथ वेलालगे क्रीज पर हैं। 26 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 101 रन है।
73 रन के स्कोर पर श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। चरिथ असालंका के रूप में श्रीलंका को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 35 गेंद में 22 रन बनाए। कुलदीप यादव ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब धनंजय डे सिल्वा के साथ दसून शनाका क्रीज पर हैं। 20 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 79 रन है।
68 रन के स्कोर पर श्रीलंका का चौथा विकेट गिरा है। सदीरा समरविक्रमा 31 गेंद में 17 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। कुलदीप यादव ने उन्हें लोकेश राहुल के हाथों स्टंप आउट कराया। अब चरिथ असालंका के साथ धनंजय डे सिल्वा क्रीज पर हैं।
श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। ये दोनों बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को मुश्किल से निकालना चाहेंगे।
श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। पाथुम निंसाका, कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने आउट हो चुके हैं।
25 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर चुका है। दिमुथ करुणारत्ने को मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद में दो रन बनाए। अब सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन है।
25 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। कुसल मेंडिस 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इस पिच पर श्रीलंका के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया था, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
सात रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। पाथुम निसांका सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब करुणारत्ने और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है।
214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दिमुथ करुणारत्ने और पाथुम निसांका क्रीज पर हैं। भारत के लिए बुमराह ने पहला ओवर किया और चौथी गेंद करने के बाद उनका पैर मुड़ गया। हालांकि, उन्होंने अगली दो गेंदें की और अच्छी बात यह थी कि वह फिट हैं। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी स्कोर के सात रन है।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, लोकेश राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके। वहीं, चरिथ असालंका को चार विकेट मिले। आखिरी विकेट महीष तीक्ष्णा के नाम रहा। भारत के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 65 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई।
दुनिथ वेलालगे ने गिल को क्लीन बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। अगले ओवर में उन्होंने विराट कोहली को भी तीन रन के स्कोर पर आउट कर दिया और अपने तीसरे ओवर में वेलालगे ने रोहित को भी बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। आउट होने से पहले रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। एशिया कप में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। वनडे में यह उनका 51वां अर्धशतक था।
91 रन पर भारत के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और लोकेश राहुल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। वेलालगे ने लोकेश राहुल को 39 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया।
कुछ समय बाद ईशान किशन भी 61 गेंद में 33 रन की जुझारू पारी खेलने के बाद चरिथ असलांका का शिकार बने। अगला ओवर वेलालगे के स्पेल का आखिरी ओवर था और उन्होंने आखिरी गेंद में हार्दिक पांड्या को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वेलालगे ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया।
रवींद्र जडेजा भी 19 गेंद में चार रन बनाकर असालंका का शिकार बने। इसके बाद असालंका ने बुमराह को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर कुलदीप भी खाता खोले बिना आउट हो गए। 186 रन पर भारत के नौ विकेट गिर गए थे।
ऐसे में सिराज और अक्षर ने आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 213 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे के पांच विकेट के अलावा चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। महीष तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। इस पारी में सभी विकेट स्पिन गेंदबाजों ने ही लिए।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: