हाई-प्रोफाइल रैकेट: रिसॉर्ट सील, 52 अरेस्ट
कॉर्बेट नेशनल पार्क के लग्जरी रिसॉर्ट में ‘हाई-प्रोफाइल’ सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; कीटनाशक कंपनी से जुड़े तार, 52 गिरफ्तार
राम नगर (उत्तराखंड): देवभूमि के विश्वप्रसिद्ध पर्यटन केंद्र कॉर्बेट नेशनल पार्क से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आलीशान लग्जरी रिसॉर्ट की आड़ में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नैनीताल पुलिस और खुफिया एजेंसियों की संयुक्त छापेमारी में अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 10 महिलाओं को इस दलदल से सुरक्षित निकाला गया है।
🚨 आधी रात को महा-ऑपरेशन: रिसॉर्ट किया गया सील
नैनीताल की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी (SOG) और रामनगर पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर इस बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। पुलिस की भारी मुस्तैदी के साथ रिसॉर्ट को चारों तरफ से घेरकर जब छापा मारा गया, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। पुलिस ने मौके से ही आरोपी रिसॉर्ट को तुरंत प्रभाव से सील कर दिया है।
⚠️ नामी कीटनाशक (Pesticide) कंपनी से जुड़ा ‘कनेक्शन’
शुरुआती जांच में जो खुलासा हुआ है, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे रैकेट के तार एक नामी कीटनाशक (Pesticide) बनाने वाली कंपनी से जुड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी के कॉर्पोरेट इवेंट या टूर की आड़ में इस अनैतिक धंधे को ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस अब कंपनी के अधिकारियों और रिसॉर्ट मालिक के बीच के सिंडिकेट को खंगालने में जुट गई है।
👥 52 गिरफ्तार, नाबालिग समेत 10 महिलाएं रेस्क्यू
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से 52 रसूखदार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार हुई 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिनमें एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। मुक्त कराई गई महिलाओं को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
पुलिस प्रशासन का बयान: “देवभूमि की पवित्रता और पर्यटन की आड़ में ऐसा काला धंधा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी (Human Trafficking) और पॉक्सो (POXCO) जैसी गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक) (एडिटर (Allrights Magazine)

बरेली: बेटे को पीटा, घोड़ी मारी!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति
