गुप्तेश्वर पांडेय ने प्रशिक्षित महिला आरक्षी पारन परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

गुप्तेश्वर पांडेय ने प्रशिक्षित महिला आरक्षी पारन परेड का निरीक्षण कर सलामी ली

रिपोर्ट-आशुतोष कुमार, रोहतास(बिहार)

रोहतास- जिले के डेहरी स्थित BMP-2 के मैदान में बिहार पुलिस महानिर्देशक गुप्तेश्वर पांडेय ने प्रशिक्षित महिला आरक्षी पारन परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। सात जिलो के 401 महिला प्रशिक्षित आरक्षीयों के पारण परेड को संबोधित करते हुऐ पुलिस महानिर्देशक गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने संबोधन में महिला आरक्षीयों द्वारा ली गयी प्रशिक्षण कार्यो की सराहना की। पुलिस महानिदेशक ने इस पारण परेड में सम्लित महिला आरक्षीयों को संदेश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शराब बंदी और बाल-विवाह रोकने हेतु ली गई संकल्पो को धरातल पर शत प्रतिशत उतारने हेतु कार्य करें। नारी शक्ति होती है आप बिना भय और पक्ष का अपना काम निष्ठा और ईमानदारी से करें। वही इस पारण परेड में कुल 401 महिला आरक्षीयों ने भाग लिया।जिसमे

BMP-1 (पटना.) गोरखा बटालियन से 01

BMP-3 (बोधगया) से 55

BMP-4 (डुमरांव) 70

BMP- 5(पटना) से 76

BMP- 6( मुज्जफरपुर) से 52

BMP -7(कटिहार) से 90

BMP-8 (जमुई )से 57

यानी कुल 401 महिला सिपाहियों ने पारण परेड में भाग लिया। अपने संबोधन में DGP गुप्तेश्वर पांडे ने यह भी कहा कि जनता के बीच मृदुभाषी रहते हुए अपने कार्यो में ढिलाई ना बरते। वही पारण परेड के बाद प्रशिक्षित महिला आरक्षीयों को बिहार सैन्य पुलिस-2 के समादेष्टा नताशा गुड़िया ने सपथ दिलाई। BMP समादेष्टा नताशा गुड़िया ने भी महिला आरक्षीयों को ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की नसीहत दी। इस मौके पर आई जी प्रशिक्षण अनिल कुमार साह, डी.आई.जी शाहाबाद राकेश राठी, पुलिस अधीक्षक रोहतास सत्यवीर सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: