प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में विभिन्न विकास परियोजनाओं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर डिजिटल तकनीक से निर्मित हो रहे नये अवसरों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज ऑनलाइन व्यापार के माध्यम से होटल, होमस्टे और स्थानीय उत्पादों के लिए नये अवसर उत्पन्न हो रहे हैं।
इसी उद्देश्य से सरकार ने लद्दाख तथा दूरदराज के क्षेत्रों में भारतनेट और तीव्र गति वाले इंटरनेट का विस्तार किया है, जिससे नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की पहुंच सरल और सुलभ हो गयी है।
