Ghaziabad : आनंद वाटिका हरियाली, मनोरंजन और स्वस्थ जीवनशैली का खूबसूरत संगम!

गाजियाबाद में प्रकृति के करीब सुकून भरे पल बिताने और मनोरंजन हेतु मधुबन बापूधाम में जल्द विकसित की जा रही है आनंद वाटिका जोकि हरियाली, खेलकूद और पारिवारिक गतिविधियों के लिये एक आकर्षक केंद्र बनेगी 
आनंद वाटिका की प्रमुख विशेषताएं: मल्टी-यूज़ गेम एरीना – आउटडोर खेलकूद एवं विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के लिए विशेष स्थान। आर्चरी एरीना– तीरंदाजी के शौकीनों के लिए एक आकर्षक गतिविधि क्षेत्र। बच्चों के लिए प्ले एरिया – बच्चों के खेलने और मनोरंजन के लिए विशेष स्थान।
हरित क्षेत्र – प्राकृतिक हरियाली से भरपूर वातावरण, जहां शहर की भागदौड़ से दूर सुकून के पल बिताए जा सकते हैं। वॉकिंग एवं जॉगिंग पाथ – सुबह की सैर, जॉगिंग और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सुविधाजनक मार्ग।
पारिवारिक मनोरंजन– परिवार के साथ समय बिताने और आउटडोर गतिविधियों का आनंद लेने के लिए अनुकूल वातावरण। बेहतर पहुंच एवं आसपास का विकास – वीडियो के माध्यम से आसपास के विकास कार्यों, पहुंच मार्गों और लोकेशन एवं कनेक्टिविटी को भी दर्शाया गया है।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उद्देश्य शहर में ऐसे स्थानों को विकसित करना है, जहां हरियाली, मनोरंजन और बेहतर शहरी जीवनशैली का सुंदर समन्वय हो। आनंद वाटिका — प्रकृति के करीब, स्वस्थ जीवन की ओर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: