गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास
गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरित प्रीति झंगियानी और परवीन डबास
प्रीति झंगियानी-परवीन डबास ने गुरु नानक जयंती पर साझा कीं स्वर्ण मंदिर की यादें
मुंबई (अनिल बेदाग): गुरु नानक जयंती के पावन अवसर पर अभिनेत्री प्रीति झंगियानी और अभिनेता परवीन डबास ने अपनी आध्यात्मिक आस्था के साथ मानवता, विनम्रता और सेवा का प्रेरणादायक संदेश साझा किया। इस खास मौके पर दोनों ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं।
प्रीति झंगियानी के लिए स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकना, मधुर गुरबाणी सुनना और गुरु साहिब का आशीर्वाद लेना मन को अपार शांति और सकारात्मकता देता है। वह कहती हैं कि यह परंपरा उन्हें कृतज्ञता, दयालुता और विनम्रता के महत्व की याद दिलाती है।
