पूर्णाहुति के बाद कन्याओं को भोजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

बरेली (हर्ष सहानी) : नवरात्रि के पावन त्यौहार पर गुरुवार को नवमी पर व्रती महिलाओं व पुरुषों ने हवन कर पूर्णाहुति के बाद कन्याओं को भोजन कराया। तिलक रोचना कर दान दक्षिणा देकर विदा किया। इस दौरान नव दुर्गा मंदिरों में भक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी और वहां हलुआ वितरण कराया गया। पुलिस कर्मियों ने भी हलवा बांट कर पुण्य कमाया।

गुरुवार की सुबह 4:00 बजे ही घरों में हवन होने की खुशबू महकने लगी। शंख और घण्टा की ध्वनि गूंजने लगी। वैदिक मंत्रोच्चारण के बोल दूर-दूर तक सुनाई देने लगे। 5:30 बजते ही गलियों में कन्याओं की भीड़ आने जाने लगी। लोगों ने हवन पूजन के बाद कन्याओं को भोजन कराया। दान दक्षिणा देकर सुख समृद्धि की कामना कर कन्याओं को श्रद्धा भाव से विदा किया। नव दुर्गा मंदिर ,चौरासी घंटा मंदिर में भक्तों की जबरदस्त भीड़ थी। व्रती महिलाएं पूर्णाहुति और कन्या खिलाने के बाद माता रानी को प्रसाद चढ़ाकर क्षमा याचना करने पहुंचीं। नव दुर्गा मंदिर में हलवा वितरण पुलिसकर्मियों द्वारा ही किया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी पुलिस के द्वारा ही किए गए थे। चौरासी घंटा मंदिर के बाहर तो जाम जैसे हालात थे। बदायूं रोड स्थित चौरासी घंटा मंदिर पर दूर-दूर से भक्त माता रानी की पूजा करने पहुंचे थे। नवदुर्गा डीडीपुरम मंदिर का भी यही हाल था। नव दुर्गा मंदिरों में जबरदस्त भक्तों की भीड़ थी। मन्दिरों के बाहर मेला का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: