सांसद ने उठाईं रेल सुविधाएं

रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में सांसद नीरज मौर्य ने उठाए क्षेत्रीय रेल सुविधाओं के मुद्दे

नई दिल्ली/बरेली। रेलवे बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में आंवला लोकसभा क्षेत्र के सांसद नीरज मौर्य ने क्षेत्र के रेल यात्रियों की वर्षों पुरानी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने रेलवे बोर्ड के समक्ष एक विस्तृत मांगपत्र प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार की मांग की।

सांसद नीरज मौर्य ने बिशारतगंज, आंवला एवं रेवती बहोड़ा खेड़ा रेलवे स्टेशनों पर कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था करने, बरेली–भुज (आला हजरत) एक्सप्रेस में एसी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाने तथा भमोरा–आंवला एवं अखा–गैनी मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण की मांग प्रमुखता से रखी।

बैठक में उन्होंने स्टेशन परिसरों में टिन शेड, बाउंड्री वॉल, शुद्ध पेयजल, अलग प्रतीक्षालय, कुलियों के बैठने की व्यवस्था, रेलवे की खाली भूमि का जनहित में उपयोग, महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ की नियमित तैनाती तथा मंडल चिकित्सालय इज्जतनगर में चिकित्सकों की पर्याप्त नियुक्ति जैसे मुद्दे भी रेलवे बोर्ड के समक्ष रखे।

सांसद ने शाहजहांपुर–मुंबई नई रेल सेवा, शाहजहांपुर–फर्रुखाबाद रेल लाइन के संचालन, मथुरा के लिए दैनिक एक्सप्रेस ट्रेन, मैलानी–लखनऊ रेल सेवा की पुनर्बहाली, बरेली जंक्शन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार तथा किला पुल के नीचे रेलवे अंडरपास के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से आंवला संसदीय क्षेत्र सहित पूरे बरेली मंडल के लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपादक)

 (एडिटर (Allrights Magazine)

रायबरेली: किसान से 12 लाख की ठगी!

https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: