Coronavirus Update : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 95 हजार, 21 हजार 623 मौतें,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा- रोजाना 2 लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे, रिकवरी रेट भी 63% से ज्यादा; देश में अब तक 7.95 लाख मामले

यह फोटो दिल्ली की है। गुरुवार को यहां एक कोरोना मरीज की मौत हो गई। मॉर्चुरी के बाहर पत्नी को मोबाइल पर उसकी फोटो दिखाई गई। राजधानी में गुरुवार को 45 लोगों की जान गई।
  • देश में अब तक 21 हजार 623 मौतें, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 9667 की जान गई
  • उत्तरप्रदेश में 10 जुलाई की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7 लाख 95 हजार 634 हो गई है। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोजाना दो लाख से ज्यादा टेस्ट हो रहे हैं। इतने बढ़े देश में यह बड़ी उपलब्धि है। हम लगातार टेस्ट की संख्या बढ़ा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा मामलों को सामने ला सकें।

हर्षवर्धन ने कहा, ‘अब तक कुछ छोटे इलाके को छोड़ दिया जाए तो, कहीं भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। जो छोटे इलाके हैं, वहां धीरे-धीरे हालात नियंत्रण में हैं। अच्छी खबर यह यह कि रिकवरी रेट भी बढ़ता जा रहा है। यह 63% हो गया है।’


कोरोना अपडेट्स 

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 26 हजार 506 मामले सामने आए। वहीं, 475 लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 7 लाख 93 हजार 802 हो गई है। इनमें से 2 लाख 76 हजार 685 एक्टिव केस हैं। 4 लाख 95 हजार 513 लोग ठीक हो चुके हैं। उधर, अब तक 21 हजार 604 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • महाराष्ट्र के जेल विभाग ने बताया कि राज्य में अब तक 596 कैदी और 167 जेल कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले नागपुर केंद्रीय जेल में सामने आए हैं। यहां 219 कैदी और 57 स्टाफ संक्रमित हुआ है।

5 राज्यों का हाल

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य में किल कोरोना के अच्छे रिजल्ट सामने आ रहे हैं। अब तक राज्य में 4 करोड़ लोगों को सर्वे किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में पॉजिटिविटी रेट 1.26% है। इससे पता चलता है कि राज्य में कम्युनिटी ट्रांसमिशन जैसी कोई स्थिति नहीं है।

महाराष्ट्र: मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1268 केस सामने आए। 68 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कोरोना के कुल 89124 केस हो गए हैं और 5132 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। उधर, तीन महीने से बंद मुंबई का सबसे बड़ा क्रॉफर्ड बाजार खुल गया है। यहां 350 स्थायी दुकानें और हजारों स्टॉल हैं। ज्यादातर में घरेलू सामान बिकता है।

उत्तरप्रदेश: राज्य सरकार ने शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक राज्य में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। इस दौरान केवल आवश्यक सुविधाएं जारी रहेंगी। बाकी, बाजार, ऑफिस और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

राजस्थान: राज्य में शुक्रवार को 115 मामले सामने आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22 हजार 678 हो गई है। पाली में 35, जयपुर में 22, अजमेर में 10, अलवर 9, भरतपुर में 9, नागौर में 7, कोटा में 6, झुंझुनूं में 5, श्रीगंगानगर में 4, सवाई माधोपुर में 3, चित्तौड़गढ़ में 2 और बूंदी, अलवर, टोंक में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। आज चार और मरीजों की मौत हुई।

बिहार: राज्य में संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से पटना समेत 6 जिलों में फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। पटना और पूर्णिया में 10 से 16 जुलाई, नवादा और बक्सर में 10 से 12 जुलाई, भागलपुर में 9 से 16 जुलाई और किशनगंज में 9 जुलाई तक पाबंदियां लगाई गई हैं। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। इन्हें तय समय के अनुसार खोलने और बंद करने की छूट दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: