सीएम सम्राट चौधरी ने नारी शक्ति को सराहा
नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ में शामिल हुए सीएम; 17 अप्रैल को बताया ऐतिहासिक दिन
पटना के जे.पी. गंगा पथ पर आज महिला सशक्तिकरण का भव्य नजारा दिखा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत आयोजित ‘नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन’ में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने दीघा गोलंबर पर आयोजित इस दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बने।

17 अप्रैल: नारी शक्ति के लिए क्रांतिकारी दिन
महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज की तारीख को भारतीय लोकतांत्रिक इतिहास में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा:
-
ऐतिहासिक विधेयक: मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि आज महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पारित होता है, तो यह देश की आधी आबादी के लिए आजादी के बाद का सबसे क्रांतिकारी दिन होगा।
-
संसद में बढ़ेगी भागीदारी: इस कानून के लागू होने के बाद लोकसभा सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी।
-
एक-तिहाई आरक्षण: कुल सीटों में से एक-तिहाई महिलाएं संसद पहुंचेंगी, जिससे वे न केवल नीति निर्धारण में अपनी आवाज बुलंद करेंगी बल्कि देश का नेतृत्व भी करेंगी।

बिहार मॉडल की सफलता
सम्राट चौधरी ने बिहार में हुए महिला उत्थान कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज और नगर निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसी विजन को राष्ट्रीय स्तर पर संसद और विधानसभाओं तक ले जा रहे हैं।
प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्यमंत्री का स्वागत विधायक श्रेयसी सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। कार्यक्रम में विधायक रमा निषाद, संगीता कुमारी, पटना की महापौर सीता साहू, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० और एसएसपी कार्तिकेय के० शर्मा सहित हजारों महिलाएं मौजूद रहीं।
(रिपोर्ट: सुनील कुमार, पटना)
गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (Allrights Magazin)

- वर्धा: हिंदी विवि के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति!
https://wp.me/p9lpiM-OB1मजदूरों के लिए नई मुआवज़ा नीति ज
