भदोही को ‘संत रविदास नगर भदोही’ नाम देने की प्रासंगिकता पर सीएम योगी का वक्तव्य
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हमने कहा था कि कालीन उद्योग के लिए प्रसिद्ध भदोही जनपद आने वाले समय में मध्यकालीन संत और समाज को जोड़ने वाले सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम से जाना जाएगा।
रविदास जी महाराज ने कहा था—ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में 80 करोड़ से अधिक लोगों को नि:शुल्क राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। ऐसे में इस जनपद का नाम संत रविदास नगर भदोही होना प्रासंगिक है।
—मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी
पितृ पक्ष में चींटियों को क्यों डालते हैं आटा? जानें गरुड़ पुराण में छिपा इसका रहस्य
