ब्लू डार्ट का मुनाफा 85% बढ़ा .
बढ़ती लागत के बीच ब्लू डार्ट ने दिखाई दमदार रफ्तार: Q1 में कमाई 15% तो मुनाफा 85% उछला; ₹87 करोड़ पहुंचा PAT
विशेष आर्थिक एवं कॉर्पोरेट ब्यूरो: मुंबई (महाराष्ट्र)
रिपोर्ट: अनिल बेदाग
देश की अग्रणी एक्सप्रेस एयर और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्टेशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ब्लू डार्ट एक्सप्रेस लिमिटेड ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की पहली तिमाही में शानदार और दमदार प्रदर्शन दर्ज किया है। 30 जून 2026 को समाप्त हुई इस तिमाही में कंपनी ने महंगाई और बढ़ती परिचालन लागत के दबाव के बावजूद अपने परिचालन राजस्व और शुद्ध लाभ (PAT) में जोरदार बढ़ोतरी हासिल की है।
कंपनी के मजबूत एयर व ग्राउंड नेटवर्क, आधुनिक तकनीक के प्रभावी इस्तेमाल और बेहतर कार्यकुशलता ने इस कठिन बाजार स्थिति में भी विकास की रफ्तार को बनाए रखा।
Q1 FY27 के प्रमुख वित्तीय आंकड़े:
-
परिचालन राजस्व (Revenue from Operations): ₹1,658 करोड़ (पिछले साल Q1 में ₹1,442 करोड़ था — 15% की वृद्धि)
-
कर-पश्चात लाभ (PAT): ₹87 करोड़ (पिछले साल Q1 की तुलना में 85% का बड़ा उछाल)
-
प्रदर्शन का आधार: नेटवर्क विस्तार, डिजिटल इनोवेशन और लास्ट-माइल डिलीवरी में सटीकता।
“सटीक नेटवर्क प्रबंधन और ग्राहकों का भरोसा रंग लाया” — एमडी बालफोर मैनुअल
कंपनी के प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए ब्लू डार्ट के प्रबंध निदेशक (MD) बालफोर मैनुअल ने कहा:
“वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही का यह मजबूत प्रदर्शन हमारे बेहतर संचालन, सटीक नेटवर्क प्रबंधन और ग्राहकों के अटूट भरोसे का ही परिणाम है। हम आने वाले समय में भी क्षमता निर्माण, नेटवर्क विस्तार और डिजिटल सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने के लिए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप निरंतर निवेश जारी रखेंगे।”
उपलब्धियों और सम्मान की हैट्रिक
चालू तिमाही के दौरान ब्लू डार्ट को उद्योग जगत में कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी नवाजा गया है:
-
लास्ट माइल एक्सीलेंस अवॉर्ड: CII लॉजिस्टिक्स कॉन्फ्रेंस 2026 में कंपनी को ‘Excellence in Last Mile and Distribution Efficiency’ का अवॉर्ड दिया गया।
-
बेस्ट वर्कप्लेस सर्टिफिकेशन: कंपनी को लगातार 16वीं बार ‘Great Place to Work®’ का सर्टिफिकेशन मिला।
-
महिला सशक्तिकरण सम्मान: इसके साथ ही लगातार पांचवीं बार ‘Best Organisation for Women 2026’ सम्मान से सम्मानित किया गया।
आर्थिक एवं बिजनेस ब्यूरो: मुंबई
ऑल Rights मैगज़ीन (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)
सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवा

