Bihar News : सीपीआई ने शेखपुरा के अरियरी प्रखंड कार्यालय का किया घेराव

बिहार की सभी बड़ी छोटी खबरों की जानकारी जानने के लिए जुड़े रहिए ऑल राइट्स मैगज़ीन के साथ.

शेखपुरा: सीपीआई ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय का घेराव किया. इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए सीपीआई के राज्य सचिव मंडल सदस्य इरफान अहमद फातमी ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में है. यह सरकार किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान और महिलाओं के लिए अहितकर साबित हो रही है.देश के आम जनता की परवाह किए बिना केंद्र सरकार अमेरिकी साम्राज्यवाद और पूंजीवादी शक्तियों से समझौते कर रही है, जिससे देश की संप्रभुता और आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है. किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, वहीं गलत नीतियों के कारण देश को गंभीर संकट में डाला जा रहा है.इस अवसर पर ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सीपीआई के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार सिन्हा ने कहा कि देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन केंद्र सरकार के पास बेरोजगार युवाओं के लिए कोई ठोस नीति नहीं है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दूर किए बिना देश का वास्तविक विकास संभव नहीं है.सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है. हर घर नल योजना के तहत नल तो लगाए गए हैं, लेकिन आज भी पानी नहीं पहुंच रहा. राशन वितरण, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा गरीबों के पक्के मकान की योजनाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हैं.उन्होंने कहा कि भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन का पर्चा देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, वहीं बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए गरीबों के घर उजाड़े जा रहे हैं दाखिल-खारिज, भूमि परिमार्जन और नामांतरण की प्रक्रियाओं में भी भ्रष्टाचार व्याप्त है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने अपने कामकाज में सुधार नहीं किया, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा.आंदोलन को सहायक जिला सचिव गुलेश्वर यादव, विश्वनाथ प्रसाद, अवधेश कुमार दास एवं अंचल सचिव रविंद्र कुमार ने भी संबोधित किया.इस आंदोलन में अनिल कुमार दास, तेजो मांझी, शिवम साहू, सागर मांझी, सुखदेव रविदास,धनंजय पांडेय, सुधीर रविदास, सुरेश माझी, जानकी मांझी,अजय पांडेय, बिजय वर्मा, कमला देवी, बादमिया देवी सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाएं मौजूद रहीं.

रिपोर्ट। उमेश कुमार,शेखपुरा( बिहार)

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,
सीनियर एडिटर (आल राइट्स मैगज़ीन )

रणनीतिक साझेदारी का नया इतिहास रचेंगे यूपी व जापान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: