प्रधानमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर बहादुर पुलिसकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्‍यक्‍त की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सभी पुलिस कर्मियों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध से निपटने, आपात स्थितियों पर प्रतिक्रिया देने और सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।

कर्तव्य के मार्ग में प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र की स्मृति में सदा अंकित रहेगा।

प्रधानमंत्री ने  एक्‍स पर एक पोस्ट में लिखा :

पुलिस स्मृति दिवस हमारे पुलिसकर्मियों के प्रति हमारी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अक्सर सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उल्लेखनीय प्रतिबद्धता के साथ सेवा करते हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने से लेकर अपराध से लड़ने, आपात स्थितियों का जवाब देने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तक, उनका योगदान अमूल्य है।

हम कर्तव्य के मार्ग में प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका साहस, अटूट समर्पण और सर्वोच्च बलिदान हमारे राष्ट्र की स्मृति में सदा अंकित रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: