Bareilly UP : बारिश से ठाकुर जी मंदिर की दीवार और लिंटर गिरा, बड़ा हादसा टला
बारिश से ठाकुर जी मंदिर की दीवार और लिंटर गिरा, बड़ा हादसा टला बरेली। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते पुराना शहर के बारादरी थाना क्षेत्र स्थित रोहिली टोला के सुनारों वाली गली में ठाकुर जी विराजमान मंदिर की जर्जर दीवार और लिंटर का हिस्सा अचानक गिर गया।
घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर काफी समय से क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हुआ था।
बारिश के कारण इसकी हालत और कमजोर हो गई। दीवार व लिंटर गिरने की सूचना पर गली के लोगों ने तत्काल डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जर्जर भवन की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
