बरेली श्री हरि मंदिर भागवत कथा चौथा दिन

परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज जी की श्रीमद भागवत कथा का चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मना

श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन बरेली में आज 29मई को परम पूज्य राष्ट्रीय संत श्री गोविंद देव गिरी जी महाराज ने चतुर्थ दिवस श्रीमद् भागवत कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि वेद ब्यास जी के पुत्र शुकदेव साधारण पुत्र नहीं है।व्यास जी अपने लोक कल्याण के लिए लिखते है। महाभारत का वर्णन आता है कुरु वंश में धृतराष्ट्र पांडु की कथा में भगवान व्यास सत्यवती के पुत्र थे। सत्यवती कन्या अवस्था में थी भगवान पाराशर महाराज सिद्ध पुरुष थे,वेदव्यास जी अपनी माता जी को प्रणाम करके चले जाते हैं सत्यवती का विवाह महाराज शांतनु के साथ हुआ,इन्हीं के वश में अंबा अंबिका अंबालिका गंगा के पुत्र भीष्म ने पिता का विवाह सरस्वती से हुआ तभी भीष्म ने आजीवन ब्रह्मचर्य रहते का प्रण लिया।देव वत ने सबके सामने प्रतिज्ञा की मैं आजीवन विवाह नहीं करूंगा ।

आकाश से देवताओं ने पुण्य बरसाए,ध्वनि हुई भीष्म भीष्म ,तभी से देव वत का नाम भीष्म पड़ा अपने पूरे जीवन को तपोमय बना लिया।
मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि पतिदिन श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व डॉ श्री बृजेश यादव द्वारा 4.30 बजे से 5.30 बजे तक मानस चर्चा हो रही है

महाराज गोविंद देव गिरी जी ने श्रीमद भागवत कथा से पूर्व श्री युगल जोड़ी सरकार वा अन्य भगवानों के श्री चरणों में नमन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। महिला मंडल सदस्यों द्वारा पंक्तिबद्ध हो महाराज जी पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री महाराज जी स्वागत मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, विश्वनाथ सेकसरिया,अमित जी लखनऊ ,अरुण गुप्ता,कैलाश गुप्ता,मोहता जी,राज कुमार अग्रवाल वा अन्य भक्तजनों द्वारा किया गया।

कथा के चतुर्थ दिवस के विश्राम पर रवि छाबड़ा ने सभी भक्तजनों का आभार व्यक्त किया और सब को सौभाग्यशाली बताया और कहा कि यह हम सब बरेली वालों का परम सौभाग्य है को परम पूज्य गुरुदेव के श्री चरण अपने यहां पड़े। कथा 1 जून तक प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से 9.30 बजे तक होगी।

आज की कथाएं मुख्य रूप से विश्वनाथ सेकसरिया,अमित ,कृष्ण कुमार मोहता,राज कुमार अग्रवाल,सुशील अरोड़ा रवि छाबड़ा,विनोद पगरानी, डॉ परमेंद्र माहेश्वरी, रूमी सेठी,योगेश ग्रोवर,अनिल अरोरा आदि गण्यमान लोग उपस्थित थे



बरेली से अमरजीत

गोपाल चन्द्र अग्रवाल,सीनियर एडिटर

(Allrights Magazine)


चंडीगढ़ में लागू होगा तमिलनाडु फॉर्मूला!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: