बरेली: निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण
शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा निर्जला एकादशी पर शरबत वितरण
बरेली: निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर हर साल की भांति इस साल भी शशि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक पुनीत कार्य की शुरुआत की गई। संस्था की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए राजेंद्र नगर स्थित शिवाजी चौक पर राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए ठंडे शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जनता और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना उद्देश्य
संस्था की अध्यक्ष राशि पाराशरी (एडवोकेट) ने कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक और सेवाभावी आयोजनों को प्राथमिकता दी जाती है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आम जनता, राहगीरों और जरूरतमंदों को इस भीषण तपिश और गर्मी में थोड़ी राहत पहुंचाना है।
मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
शरबत वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में अनिल सक्सेना (एडवोकेट) उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर दमखोदा की ब्लॉक प्रमुख स्नेह लता गंगवार और डॉ. विनोद पागरानी ने शिरकत कर संस्था के इस सेवा कार्य की सराहना की।
इन सहयोगियों का रहा सराहनीय योगदान
इस सेवाभावी कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कई पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान हेमेंद्र कुमार, देव कपूर, रेनू मिश्रा, सपना द्विवेदी, कुमकुम शर्मा, अर्चना सक्सेना, नंदा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल और वरिष्ठ कवि रोहित राकेश सहित कई अन्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं दीं।
(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपाद)
(एडिटर (Allrights Magazine)

बरेली में गूंजी हनुमान जी की महिमा!
