बरेली में गूंजी हनुमान जी की महिमा

कलियुग में साक्षात् हनुमान जी हैं विराजमान

बरेली: मॉडल टाउन स्थित श्री हरि मंदिर में वाराणसी धाम से पधारे युवा ओजस्वी वक्ता पंडित श्री आशीष मिश्र की नौ दिवसीय श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह कथा कृष्णीय धाम पीठाधीश्वर परम पूज्य सदगुरु देव श्री गुरुशरणानंद जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य एवं ब्रह्मलीन मानस रत्न डॉ. श्रीनाथ मिश्र के सुपौत्र पंडित आशीष मिश्र द्वारा प्रस्तुत की जा रही है।

कथा की शुरुआत मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा और अन्य सदस्यों सहित राम स्वरूप खनिजों द्वारा महाराज जी का माल्यार्पण कर की गई।

हनुमान जी को श्रीराम ने दिया ‘महावीर’ नाम

कथा के द्वितीय दिवस पर पंडित श्री आशीष मिश्र ने ‘श्री हनुमान चरित’ की दिव्य व्याख्या की। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री हनुमान जी महाराज अद्वितीय शक्तियों के स्वामी और महावीर हैं। उन्होंने बताया कि हनुमान जी को यह ‘महावीर’ नाम स्वयं भगवान श्री राम ने दिया था।

कलयुग के जाग्रत देव हैं पवनपुत्र

वक्ता पंडित मिश्र ने हनुमान जी की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि कलियुग में यदि कोई देवता साक्षात रूप में इस पृथ्वी पर विराजमान है, तो वह केवल श्री हनुमान जी महाराज हैं। वे अपने भक्तों को कोई भी लौकिक या पारलौकिक वस्तु प्रदान करने में पूरी तरह सक्षम हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमित रूप से केवल श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने मात्र से ही मनुष्य का हर प्रकार से मंगल और कल्याण सुनिश्चित होता है।

2 जुलाई तक चलेगी नौ दिवसीय कथा

मंदिर सचिव रवि छाबड़ा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि यह नौ दिवसीय श्री राम कथा 24 जून से शुरू हुई है और आगामी 2 जुलाई तक निरंतर चलेगी। कथा का समय प्रत्येक दिन शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बरेली के रसिक जनों को महाराज जी की कथा का दिव्य लाभ प्राप्त हुआ था।

श्री हरि मंदिर सेवा ट्रस्ट समिति, अखिल भारतीय श्री राधा संकीर्तन मंडल और कृष्णी परिवार ने सभी भक्तों से सपरिवार इस कथा में शामिल होने की अपील की है। दूसरे दिन की कथा के दौरान सुशील अरोरा, रवि छाबड़ा, संजय आनंद, गोविंद तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा, रमेश खनिजों और अनीता खनिजों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।



(गोपाल चन्द्र अग्रवाल,संपाद)

 (एडिटर (Allrights Magazine)

महेश दीक्षित बने IB के नए डायरेक्टर!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: