Bareilly news : गर्भवती रेप पीड़िता की मौत, आरोपी को गिरफ्तार मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना
बरेली में आज इलाज के दौरान गर्भवती रेप पीड़िता की मौत हो गई। नाबालिग गर्भवती रेप पीड़ता का कल जिला अस्पताल में भर्ती की गई थी।
रेप पीड़िता 7 महीने की गर्भवती थी। वही इस मामले में पुलिस पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामला फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र का है।जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा शव ये 15 साल की गर्भवती लड़की का है। जिसके साथ गांव के ही बनबारी लाल ने कई बार रेप किया। जिस वजह से युवती गर्भवती हो गई। लड़की के पिता का कहना है की वो गरीब है और उनकी बेटी के साथ गांव के ही बनबारी लाल ने कई बार रेप किया। जिस वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। कल उसकी अचानक खाना बनाते समय तबियत खराब हो गई। उसने बोलना भी बन्द कर दिया। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट !