Bareilly News:बच्ची ने दर्जनों महिलाओं को लगाई निशुल्क मेहन्दी
बच्ची ने दर्जनों महिलाओं को लगाई निशुल्क मेहन्दी
न हींग लगे न फिटकरी रंग भी चौखा
बरेली वैसे तो महिलाओं की सबसे ज्यादा पसंद मेहंदी में होती है और करवा चौथ पर तो महिलाओं में मेहंदी का सबसे अधिक क्रेज होता है। शराफत मियां की मजार के पास शाहाबाद मैं रहने वाली अदिति महेश्वरी पुत्री स्वर्गीय संजीव महेश्वरी जोकि बरेली कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही है। उसके पिता की 2014 में मृत्यु हो गई जिसके बाद से वह अपनी मां लक्ष्मी महेश्वरी एवं अपनी बुआ कंचन पल्तानी के साथ रह रही है अदिति को बचपन से ही पेंटिंग का इतना शौक है कि उसने खूबसूरत भगवान शिव आदि की पेंटिंग अपने घरों की दीवारों पर बना रखी है जिसकी वजह से बे घर पर डांट भी खा चुकी है अदिति ने करवा चौथ को मुख्य रखते हुए दर्जनभर महिलाओं को निशुल्क मेहंदी लगाई उसने बताया कि ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि आज के युग में हर त्यौहारों में खर्चा बहुत होता है उसका एक प्रयास है की प्रभु की अर्चना करने वाली महिलाओं को अगर उसकी वजह से कोई सहयोग होता है तो प्रभु की कृपा अपने आप ही उस पर भी बनी रहेगी और महिलाओं का कुछ खर्चा कम हो जाएगा वह लगभग 10 वर्षों से मेहंदी लगा रही है जिसमें करवा चौथ की महिलाओं को पिछले 4 वर्षों से निशुल्क सेवा प्रदान कर रही है। मेहंदी लगवाने वाली महिलाएं भी उससे अति प्रसन्न है इस बार अदिति ने विशेष करवा चौथ को समर्पित मेहंदी का डिजाइन बनाया जिसमें महिला छलनी में से चांद को निहारती हुई नजर आ रही है।