Bareilly News : भारत का संविधान सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और विश्वसनीय संविधान है : जिलाधिकारी

जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

भारत का संविधान सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और विश्वसनीय संविधान है : जिलाधिकारी

बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का विचार था कि समाज के सभी वर्गों एवं जातीय को समान अधिकार मिले और सभी लोग शिक्षित बने

बरेली 14 अप्रैल। जिलाधिकारी श्री शिवाकान्त द्विवेदी ने आज बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित महूँ में हुआ था। उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने हमारे संविधान को तैयार करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि डॉ0 भीमराव अंबेडकर ने दलितों और निचली जातियों के अधिकारों के लिए छुआछूत और जाति भेदभाव जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि डॉ0 अंबेडकर को हमारे देश के महान व्यक्तित्व और नायक के रूप में जाने जाता है।

जिलाधिकारी ने कहा कि भारत का संविधान सम्पूर्ण विश्व का सबसे बड़ा और विश्वसनीय संविधान है, जिसके निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा की गई थी। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का यह मानना था कि जब तक धर्म एवं जातियों में ऊंच नीच का भेदभाव होगा तब तक भारत का सम्पूर्ण विकास नहीं हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत को एक राष्ट्र राज्य के रूप में स्थापित में उनके द्वारा निर्मित संविधान की अतुलनीय भूमिका है जो विकास एवं सुरक्षा के लिए एक प्रकाश में राह दिखता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर का विचार था कि भारतीय समाज के विभिन्न जातियों एवं वर्गों को एक साथ जोड़ने का काम किया था,

उसी संविधान मूल्यों के बल पर 75 वर्ष के पश्चात आज भारत विश्व की महान आर्थिक, राजनैतिक एवं सांस्कृतिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत को विश्व मे एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती ऋतु पुनिया, नगर मजिस्ट्रेट रेनू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर श्री प्रत्यूष पांडेय, कलेक्ट्रेट के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स मैगज़ीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: