Bareilly-Commissioner-बरेली बदायूं में आपदा पीड़ित 124 लोगों को मिलेगाआशियाना
अग्निकांड और भारी वर्षा से बेघर हुए बरेली बदायूं के 124 लोगों को योगी सरकार अपना आशियाना देगी। वह पक्के मकान में रहेंगे। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बताया कि बदायूं में अग्निकांड से प्रभावित नौ, अति वृष्टि से प्रभावित पांच, बरेली में बाढ़ से प्रभावित दो, अग्निकांड से प्रभावित 11 और अति वर्षा से प्रभावित 91 पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया है। इनको पक्का आवास मुहैया कराया जाएगा।