Bareilly News : महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में सहभागिता देने पर जोर दिया : मा0 मंत्री मत्स्य

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बरेली

बरेली, 17 सितम्बर। माननीय मंत्री मत्स्य डॉ0 संजय निषाद ने आज संजय कम्युनिटी हॉल बरेली में आये चारों जनपद के मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को संबोधित किया। उन्होंने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के संबंध में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मछुआ समुदाय का निःशुल्क बीमा होता है दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर रुपए 5 लाख रुपए, आंशिक दुर्घटना होने पर 2.5 लाख रुपए एवं दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार के लिए 25000 रुपए अनुमन्य होता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं जैसे निजी भूमि पर तालाब निर्माण, बायोफ्लाक तालाब का निर्माण, लघु आर0ए0एस0, बैकयार्ड आर0ए0एस0 मत्स्य बिक्री हेतु मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, साइकिल विद आइस बॉक्स, 3 व्हीलर विद आइस बॉक्स आदि योजनाओं की जानकारी दी।

माननीय मंत्री जी ने कहा कि उक्त योजनाओं में आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल पर दिनांक 30 सितम्बर, 2022 तक पुनः खोल दिया गया है, इच्छुक व्यक्ति अभी भी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं पर सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों के लिए 40 प्रतिशत अनुदान और महिलाओं एवं अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों के लिए 60 प्रतिशत अनुदान देय है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को विभिन्न योजनाओं में सहभागिता हेतु बल दिया गया है, जिससे महिलाएं सशक्त हो सकें।

कार्यक्रम के पश्चात मा0 मंत्री जी ने जनपद बरेली में रामगंगा नदी के चौबारी घाट पर एक लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय कराया गया, जिससे नदियों में मत्स्य संपदा में बढ़ोतरी हो सकेगीं।

कार्यक्रम के दौरान उप निदेशक मत्स्य श्रीमती सृष्टि यादव, सहायक निदेशक मत्स्य डॉ0 विभा लोहानी, सहायक निदेशक मस्त्य शाहजहांपुर श्री ए0सी0 श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य बदायूं श्री अमित कुमार शुक्ला तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पीलीभीत श्री हीमेन्द्र नाथ एवं चारों जनपद के मत्स्य विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

#allrightsmagazine #bareillynews #womenparticipation #fisheries_farming

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: