Bareilly : जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेड़ी का किया निरीक्षण भर्ती मरीजों से पूछा हाल-चाल
#bareilly_dm #cdo_bareilly #बहेड़ी_तहसील
जिलाधिकारी ने तहसील बहेड़ी में संचारी रोगों की रोकथाम, पराली प्रबंधन आदि के संबंध में की ग्राम प्रधानों व सचिवों के साथ बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश।
जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेड़ी का किया निरीक्षण भर्ती मरीजों से पूछा हाल-चाल
बरेली 25 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने तहसील बहेड़ी में फैले डेंगू और मलेरिया के दृष्टिगत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहेड़ी का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने वहां पर भर्ती मरीजों से हाल-चाल पूछा तथा उन्हें उपलब्ध करायी जा रही चिकित्सा सुविधाओं के विषय में जानकारी ली, मरीजों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि यहां पर ठीक स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में दवाओं का रजिस्टर व उसके स्टोर रूम आदि को भी देखा और चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था असन्तोष जनक पायी गयी, जिस व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये तथा उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह बाद पुनः स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, बरेली
गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़