Bareilly : भारतीय नौसेना के सेवानिवृत सैन्य कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया

#bareilly #जिला_सैनिक_कल्याण_एवं_पुनर्वास_कार्यालय #सेवानिवृत_सैन्यकर्मियों_समस्याओं_निराकरण_हेतु_बैठक

जनपद के भारतीय नौसेना के सेवानिवृत सैन्य कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया

बरेली, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में कमान्ड सेंट्रल रेजिमेंट शिप इंडिया से कमांडर दशरथ भडाना, कमान्ड रेजिमेंट सिस्टम ऑफिस (सेंट्रल) नई दिल्ली के द्वारा जनपद के भारतीय नौसेना के सेवानिवृत सैन्य कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के भारतीय नौसेना के 30 पूर्व सैनिकों एवं आश्रितों ने भाग लिया।

बैठक में कमान्डर दशरथ भडाना ने भारतीय नौसेना द्वारा पूर्व सैनिकों को दी जानी वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया एवं उनकी विभिन्न समस्याओं के जल्द निवारण का आश्वासन दिया।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राघवेन्द्र सिंह राघव ने नौसेना के पूर्व सैनिकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर नौसेना के 13 पूर्व सैनिकों/आश्रितों के द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं के द्वारा लिखित में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किये।

बैठक में व0सहा0 रवि कुमार मिश्रा, कल्याण कार्यकर्ता सत्यापाल सिंह, क0सहा0 प्रभा, लियाकत अली, लोकेन्द्र सिंह, अमित कुमार राघव सहित पूर्व सैनिक/आश्रित उपस्थित रहे।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: