अगस्त 2026: व्रत व त्योहार कैलेंडर

अगस्त 2026 का व्रत-त्योहार कैलेंडर: सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज से रक्षाबंधन तक — जानें सभी पर्वों की तिथियां और शुभ मुहूर्त

विशेष धर्म एवं संस्कृति ब्यूरो: नई दिल्ली

वर्ष 2026 में अगस्त का महीना धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि यह पूरा महीना भगवान शिव के प्रिय ‘सावन’ (श्रावण) का रहेगा। इस माह सावन शिवरात्रि, हरियाली तीज, नाग पंचमी, मिलाद-उन-नबी से लेकर रक्षाबंधन तक प्रमुख तीज-त्योहारों की झड़ी लगी रहेगी

अगस्त 2026 का प्रमुख फेस्टिवल कैलेंडर

तारीख त्योहार और व्रत
02 अगस्त (रविवार)

संकष्टी चतुर्थी

09 अगस्त (रविवार)

कामिका एकादशी

10 अगस्त (सोमवार)

प्रदोष व्रत (कृष्ण)

11 अगस्त (मंगलवार)

सावन शिवरात्रि

12 अगस्त (बुधवार)

श्रावण अमावस्या, सूर्य ग्रहण

15 अगस्त (शनिवार)

हरियाली तीज

17 अगस्त (सोमवार)

नाग पंचमी, सिंह संक्रांति

23 अगस्त (रविवार)

श्रावण पुत्रदा एकादशी

25 अगस्त (मंगलवार)

प्रदोष व्रत (शुक्ल), मिलाद-उन-नबी

26 अगस्त (बुधवार)

ओणम / थिरुवोणम

28 अगस्त (शुक्रवार)

रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण

31 अगस्त (सोमवार)

संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज

मुख्य पर्वों की तिथियां और पूजन के शुभ मुहूर्त

1. सावन शिवरात्रि (11 अगस्त, मंगलवार)

  • तिथि व समय: शिवरात्रि तिथि 11 अगस्त को सुबह 4:54 बजे शुरू होकर 12 अगस्त देर रात 1:52 बजे समाप्त होगी

  • चार प्रहर की पूजा का समय:

    • प्रथम प्रहर: शाम 7:04 से रात 9:45 बजे तक

    • द्वितीय प्रहर: रात 9:45 से देर रात 12:45 बजे तक (12 अगस्त)

    • तृतीय प्रहर: देर रात 12:45 से प्रातः 3:07 बजे तक (12 अगस्त)

    • चतुर्थ प्रहर: प्रातः 3:07 से सुबह 5:49 बजे तक (12 अगस्त)

2. सूर्य ग्रहण (12 अगस्त, बुधवार)

  • समय: भारतीय समयानुसार 12 अगस्त रात 11:17 बजे से शुरू होकर 13 अगस्त सुबह 4:25 बजे तक

  • विशेष नोट: यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। (यह ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन व उत्तरी रूस में दिखेगा)

3. हरियाली तीज (15 अगस्त, शनिवार)

  • तिथि समय: 14 अगस्त शाम 6:46 बजे से 15 अगस्त शाम 5:28 बजे तक

  • पूजा मुहूर्त: सुबह 5:28 बजे से शाम 6:38 बजे तक। अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिन महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं

4. नाग पंचमी (17 अगस्त, सोमवार)

  • पूजा शुभ मुहूर्त: सुबह 5:51 बजे से सुबह 8:29 बजे तक। इस दिन भगवान शिव के आभूषण नाग देवता को दूध अर्पित कर पूजा की जाती है

5. रक्षाबंधन (28 अगस्त, शुक्रवार)

  • राखी बांधने का शुभ मुहूर्त: सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक

धर्म एवं संस्कृति ब्यूरो: नई दिल्ली

सीनियर एडिटर गोपाल चन्द्र अग्रवाल,

ALL rights magazine (डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क)

SC का आदेश: नाबालिग छात्र होंगे रिहा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: