एशियाई खेल: महिला तीरंदाजी टीम को स्वर्ण

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेल 2026 में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रदर्शन विश्व रिकॉर्ड के बराबर था, जिससे यह उपलब्धि और भी विशिष्ट हो गई।

श्री मोदी ने इस उपलब्धि को तीरंदाजों के लिए ऐतिहासिक सफलता बताया और पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा;

भारत के लिए स्वर्ण पदक!

2026 एशियाई खेलों में महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर ज्योति सुरेखा वेन्नम, प्रथिका प्रदीप और चिकिता तनिपार्थी को हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि और भी विशिष्ट इसलिए है क्योंकि उन्होंने विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की है। यह हमारे तीरंदाजों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। पूरी टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: