अपनी मृत बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को सुबह 4 बजे इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया गया।
अपनी मृत बेटी के लिए इंसाफ की मांग कर रहे अंकिता भंडारी के माता-पिता को सुबह 4 बजे इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया गया। कांग्रेस के कई नेताओं को भी पुलिस ने डिटेन किया। बाद में सभी को छोड़ दिए जाने की खबर है।
अंकिता के माता-पिता की मांग है कि बेटी की हत्या के मामले में सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल के तौर पर नियुक्ति पर रोक लगाई जाए।
